Ganesh Chaturthi 2025: भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाने वाला यह त्योहार इस साल 26 या 27 अगस्त को है? यह सवाल कई लोगों के मन में है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि, समृद्धि व सौभाग्य के देवता माना जाता है। यह त्योहार उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का अवसर है।

त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे समाप्त होगी। इस कारण कई लोग गणेश चतुर्थी का सही दिन और पूजा का समय लेकर कन्फ्यूज़ हैं।
गणेश चतुर्थी 2025: तिथि और पूजा मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी बुधवार, 27 अगस्त को है। मध्याह्न गणेश पूजा का मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक है। त्योहार की समाप्ति गणेश विसर्जन के साथ होती है, जो इस साल शनिवार, 6 सितंबर को है।
दूसरे शहरों में गणेश चतुर्थी मुहूर्त:

- पुणे: 11:21 बजे से 01:51 बजे
- नई दिल्ली: 11:05 बजे से 01:40 बजे
- चेन्नई: 10:56 बजे से 01:25 बजे
- जयपुर: 11:11 बजे से 01:45 बजे
- हैदराबाद: 11:02 बजे से 01:33 बजे
- गुरुग्राम: 11:06 बजे से 01:40 बजे
- चंडीगढ़: 11:07 बजे से 01:42 बजे
- कोलकाता: 10:22 बजे से 12:54 बजे
- मुंबई: 11:24 बजे से 01:55 बजे
- बैंगलुरु: 11:07 बजे से 01:36 बजे
- अहमदाबाद: 11:25 बजे से 01:57 बजे
- नोएडा: 11:05 बजे से 01:39 बजे
हम क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी?
कहानी के अनुसार, देवी पार्वती ने खुद के शरीर की मिट्टी से भगवान गणेश की रचना की थी ताकि वह स्नान करते समय उनके कमरे की रक्षा कर सकें। उन्होंने किसी को भी अंदर नहीं आने देने का सख्त आदेश दिया था। उस समय भगवान शिव घर पर नहीं थे, लेकिन जब वे लौटे, तो गणेश ने उनका रास्ता रोक दिया। शिवजी क्रोधित हो गए और गुस्से में गणेश का सिर काट दिया।
जब देवी पार्वती को यह पता चला, तो उन्होंने भगवान शिव से मांग की कि गणेश को जीवित किया जाए। तब शिवजी ने पहले जीवित प्राणी का सिर जो मिला एक हाथी का उसे गणेश के सिर के रूप में लगा दिया और उन्हें पुनः जीवनदान दिया। यही वजह है कि भगवान गणेश का हाथी का सिर है।